Vastu Consultancy
आवासीय एवं व्यावसायिक
भवन की 16 दिशाओं का विश्लेषण कर मूल कारण की पहचान और सटीक उपाय।
वास्तु सेवा संस्थान · Kanpur, Uttar Pradesh
Civil Engineer · Vastu Acharya · Vedic Scholar
बीस वर्षों का सिविल इंजीनियरिंग अनुभव और वास्तु शास्त्र की गहन साधना — एक ही दृष्टि में।
प्रकृति हमें सभी खुशियाँ देना चाहती है, प्रकृति से भटकाव ही जीवन में सभी दुखों का कारण है।
Raj Sharma
सिविल इंजीनियर से वास्तु आचार्य तक — एक निरंतर खोज
लगभग 26 वर्ष पूर्व, भवनों के नक्शे बनाते समय लोगों का एक प्रश्न— “वास्तु का भी ध्यान रखिएगा” —मेरे भीतर एक जिज्ञासा का जन्म बना: *आखिर वास्तु मनुष्य के जीवन को कैसे प्रभावित करता है?*
इसी जिज्ञासा ने मुझे वास्तु शास्त्र के गहन अध्ययन की ओर प्रेरित किया। आगे चलकर **महावास्तु के संस्थापक डॉ. खुशदीप बंसल जी** के मार्गदर्शन में 16-दिशा तकनीक एवं सांख्य दर्शन आधारित वास्तु का विधिवत अध्ययन किया। इसके साथ ज्योतिष, ध्यान-साधना और Clinical Hypnotherapy के अध्ययन ने मुझे **स्थान, मन और चेतना के परस्पर संबंध** को समझने का एक व्यापक दृष्टिकोण दिया।
आज मैं एक **सिविल इंजीनियर एवं सार्वजनिक क्षेत्र में कार्यरत प्रोफेशनल** होने के साथ वास्तु एवं ज्योतिष के अध्ययन और परामर्श से जुड़ा हूँ। व्यस्तताओं के बीच भी जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से मेरे साथियों के सहयोग से “वास्तु सेवा संस्थान, कानपुर” की स्थापना की गई।
मेरे लिए वास्तु केवल भवन को देखने की विधा नहीं, बल्कि भवन, मन और जीवन के बीच संबंध को समझने की एक निरंतर खोज है।
आवासीय एवं व्यावसायिक
भवन की 16 दिशाओं का विश्लेषण कर मूल कारण की पहचान और सटीक उपाय।
नक्शा एवं योजना
निर्माण से पहले ही वास्तु-सम्मत नक्शा, जिससे बाद में सुधार की आवश्यकता न पड़े।
डिज़ाइन एवं पर्यवेक्षण
सिविल इंजीनियरिंग मानकों और वास्तु सिद्धांतों का संयुक्त प्रयोग।
कारख़ाना एवं उद्योग
उत्पादन, श्रमशक्ति और नकदी प्रवाह से जुड़ी बाधाओं का दिशा-आधारित समाधान।
ज्योतिषीय वास्तु
कुंडली के ग्रह-योग और भवन दिशाओं का मिलान कर व्यक्तिगत उपाय।
आंतरिक सज्जा
रंग, आकृति और वस्तु-स्थापन के माध्यम से पंचतत्व संतुलन।
यथा पिण्डे तथा ब्रह्माण्डे
जैसा शरीर में, वैसा ब्रह्माण्ड में
यथा ब्रह्माण्डे तथा पिण्डेभवन केवल ईंट-पत्थर की रचना नहीं — वह पंचतत्वों का एक संतुलन है। उस संतुलन को पढ़ने की दृष्टि साधना से आती है, और उसे ठीक करने की विधि शास्त्र से।
Building Design & Construction · Kanpur
भवन योजना, संरचना डिज़ाइन एवं निर्माण पर्यवेक्षण का बीस वर्ष से अधिक का अनुभव।
Vastu Sewa Sansthan · Kanpur Nagar
आवासीय, व्यावसायिक एवं औद्योगिक भवनों के लिए वास्तु परामर्श। बिना तोड़-फोड़ के, रंग एवं दिशा-संतुलन आधारित उपाय।
Astrological Vastu · Kanpur
जन्म कुंडली और भवन की दिशाओं का समन्वय कर व्यक्तिगत उपाय।
डॉ. खुशदीप बंसल के सान्निध्य में · New Delhi
16-दिशा तकनीक, सांख्य दर्शन एवं महावास्तु पद्धति का प्रशिक्षण।
— · Uttar Pradesh
भवन संरचना एवं निर्माण अभियांत्रिकी।
← दाएँ-बाएँ खिसकाएँ →
भवन से जुड़ी किसी समस्या का मूल कारण जानना हो, या निर्माण से पूर्व वास्तु-सम्मत योजना बनवानी हो — विवरण भेजिए, हम स्वयं संपर्क करेंगे।
+91-8892343536सोमवार – शनिवार · प्रातः 10 से सायं 7
WhatsApp पर लिखेंपरामर्श हेतु विवरण भेजें